उदय भास्कर व मनीष चौधरी फिर बने भाजपा जिला प्रवक्ता

जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने पुन: जिला प्रवक्ता मनोनीत किया है

खगड़िया. भाजपा अलौली विधानसभा बूथ सशक्तिकरण अभियान के संयोजक शुभां निवासी उदय भास्कर एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य मनीष चौधरी को जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने पुन: जिला प्रवक्ता मनोनीत किया है. भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने कहा कि उदय भास्कर शर्मा एवं मनीष चौधरी को जिला प्रवक्ता बनाए जाने से पार्टी संगठन और मजबूत होगा और भाजपा का जनाधार और मजबूत होगा. उदय शर्मा एवं मनीष चौधरी को पुनः जिला प्रवक्ता बनाए जाने पर जिला महामंत्री डॉ इन्द्र भूषण कुशवाहा, नंदू साह, नीतीश कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, जितेन्द्र यादव, प्रमोद साह, आलोक विद्यार्थी, प्रीती प्रिया, लक्ष्मी देवी, ममता देवी, जिला मंत्री अजित कुमार नटवर, नवीन सिन्हा, मधु देवी कुंदन सिंह, विजय यादव, जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय झा, जिला मीडिया प्रभारी सह मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय, जिला प्रवक्ता ई धर्मेंद्र यादव, ई गौरव राज, प्रो अरविंद सिंह , अनिल शर्मा, रंजन राज, मंडल अध्यक्ष ममता देवी, गौतम सिंह, पंकज महतो, राजीव कुमार धमाका, अजय चौधरी, रितेश शर्मा, शुभंकर शुभम उर्फ अनुपम सिंह संजय ठाकुर, रवि राज सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >