Khagaria: 17 मई से शुरू होगा मलमास, एक माह तक बंद रहेंगे मांगलिक कार्य

जानकारी के अनुसार 17 मई से 15 जून तक मलमास रहेगा. इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और उपनयन संस्कार जैसे सभी शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं. इसके कारण क्षेत्र में शादी-विवाह के आयोजनों पर पूरी तरह विराम लग जाएगा.

गोगरी से प्रतिनिधि की रिपोर्ट:

खगड़िया: गोगरी क्षेत्र सहित पूरे जिले में 17 मई से शहनाइयों की गूंज थम जाएगी. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस दिन से ज्येष्ठ मास का मलमास (अधिमास) शुरू हो रहा है, जिसके चलते अगले एक महीने तक सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों पर रोक रहेगी.

17 मई से 15 जून तक रहेगा अधिमास

जानकारी के अनुसार 17 मई से 15 जून तक मलमास रहेगा. इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और उपनयन संस्कार जैसे सभी शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं. इसके कारण क्षेत्र में शादी-विवाह के आयोजनों पर पूरी तरह विराम लग जाएगा.

हालांकि मलमास की समाप्ति 15 जून को होगी, लेकिन विवाह के नए लग्न 19 जून से शुरू होंगे. इसी वजह से 16 मई के बाद से 18 जून तक विवाह और अन्य मांगलिक कार्य स्थगित रहेंगे.

पंचांग के अनुसार विशेष स्थिति

हिंदू पंचांग के अनुसार 2 मई से ज्येष्ठ मास की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन इसमें अधिमास जुड़ जाने के कारण यह मास लगभग दो माह का हो गया है. इसकी समाप्ति 29 जून को होगी.

16 मई को ज्येष्ठ मास की अमावस्या रहेगी और इसी दिन वट सावित्री व्रत भी मनाया जाएगा. इसके अगले दिन 17 मई से अधिमास की औपचारिक शुरुआत होगी.

धार्मिक महत्व

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस अवधि में भगवान विष्णु और हनुमान जी की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है. दान-पुण्य और जरूरतमंदों की सहायता करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है.

आठ बड़े मंगल भी इस बार विशेष

भोजुआ निवासी ज्योतिषाचार्य डॉ. शुभम सावर्ण के अनुसार इस बार ज्येष्ठ माह में कुल 8 बड़े मंगल पड़ेंगे. ये तिथियां 5, 12, 19, 26 मई तथा 2, 9, 16 और 23 जून को होंगी.

विशेष बात यह है कि इससे पहले वर्ष 2018 में भी आठ बड़े मंगल पड़े थे. इस बार मलमास 17 मई से 15 जून तक रहेगा, जबकि 29 जून को ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा के साथ इसका समापन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >