शत-प्रतिशत मतदान को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय अभिभावक समेत स्कूली बच्चे मौजूद थे

बेलदौर. नपं के स्थानीय प्राथमिक विद्यालय हरिजन टोल में बिहार विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को अपर महानिदेशक एस के मालवीय एवं कार्यालय प्रमुख के निर्देश पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक दल द्वारा प्रस्तुत नाटक में मतदान के महत्व नैतिक मतदान आचार संहिता का पालन व पहले मतदान फिर जलपान जैसे संदेशों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया. वही नाटक के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता का मतदान करना अत्यंत आवश्यक है. जबकि कलाकारों के गीत संगीत संवाद और हास्य प्रसंग के माध्यम से मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की अपील की. इस अवसर पर उपस्थित नोडल पदाधिकारी मनीष कुमार खंडेवाला ने बताया कि मतदान दिवस पर सभी मतदाताओं को सुख माता व सुविधा प्रदान करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही है, साथ ही युवा महिला व प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं से विशेष रूप से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का आग्रह किया. उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय अभिभावक समेत स्कूली बच्चे मौजूद थे. इस दौरान मतदाताओं को बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेकर अगामी 6 जनवरी को संबंधित बूथ पहुंचकर मतदान करने का संकल्प दिलाया गया. विदित हो कि नुक्कड़ नाटक का आयोजन कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में विशेष रूप से किया जा रहा है ताकि मतदान के प्रतिशत में बढ़ोतरी हो एवं आमलोगों मतदान के प्रति जागरूक हो. मौके पर एचएम बिंदु कुमारी, सहायक शिक्षक अनिल कुमार, लोक सेवा संस्थान के कर्मी संगीता कुमारी, कृषचंद झा समेत विद्यालय के छात्र-छात्राओं के अलावे पोषक क्षेत्र के अभिभावक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >