प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से की गयी मां सरस्वती की पूजा

प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से की गयी मां सरस्वती की पूजा

मानसी. प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को धूमधाम से मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गयी. बलहा बाजार दुर्गा मंदिर प्रांगण में मां सरस्वती की प्रतिमा को देखने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. युवा मित्र मंडल बलहा बाजार के कार्यकर्ता मोनू जयसवाल, अमित कुमार, आशीष कुमार, तरुण गुप्ता, सुमन कुमार, धीरज कुमार, किशन कुमार, अभिषेक कुमार, स्वयंम कुमार, मनीष कुमार, रोहन कुमार ने बताया कि पूजा के बाद महा प्रसाद का वितरण किया गया. सैदपुर मां सरस्वती मंदिर में मनाेकामनाएं होती है पूरी सैदपुर गांव में मां सरस्वती का मंदिर है, जहां वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती से किसी भी तरह की मन्नतें मांगी जाती है, तो मनोकामनाएं पूर्ण करती है. शुक्रवार को आचार्य अवधेश कुमार मंडल ने गायत्री मंत्र के द्वारा पूजा अर्चना एवं हवन की गयी. सर्व मंगल कामना मां सरस्वती पूजा नवयुवक संघ मंडल टोला सैदपुर के द्वारा करीब 25 वर्षों से प्रतिमा की पूजा -अर्चना की जा रही है. मौके पर उत्तम कुमार, राकेश कुमार, गुलशन कुमार, सतीश कुमार, अभय कुमार, आशीष कुमार, यशपाल कुमार, गुड्डू कुमार, नीरज कुमार, अंकित कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >