Khagaria: आंधी-बारिश से तबाही: सड़कों पर गिरे पेड़, फसलें बर्बाद, बिजली आपूर्ति ठप

आंधी और बारिश के चलते बिजली के तार और पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे पूरे जिले में बिजली आपूर्ति पूरी रात ठप रही. सदर प्रखंड के माड़र रसौंक, मानसी, अलौली, बेलदौर सहित कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित है.

खगड़िया, अमित कुमार की रिपोर्ट:

खगड़िया: बुधवार देर रात अचानक आए तेज आंधी-बारिश ने जिले में भारी तबाही मचा दी. तेज हवाओं और बारिश के कारण कई इलाकों में पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया.

आंधी और बारिश के चलते बिजली के तार और पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे पूरे जिले में बिजली आपूर्ति पूरी रात ठप रही. सदर प्रखंड के माड़र रसौंक, मानसी, अलौली, बेलदौर सहित कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित है.

तेज आंधी इतनी भयावह थी कि लोगों को पूरी रात दहशत और परेशानी में गुजारनी पड़ी. कई घरों की टीन और छप्पर उड़ गए, जबकि मक्का, मूंग और आम की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. जगह-जगह जलजमाव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

बिजली गुल रहने से लोगों को अंधेरे में रात बितानी पड़ी. भीषण गर्मी और उमस के कारण छोटे बच्चों और बुजुर्गों की परेशानी और बढ़ गई.

सुबह होते ही बिजली विभाग की टीम क्षतिग्रस्त तारों की मरम्मत और गिरे हुए पेड़ों को हटाने में जुट गई. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बिजली बहाल करने और सड़कों की सफाई कराने की मांग की है।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >