खगड़िया में ऑटो और पिकअप की टक्कर में तीन घायल

Khagaria road accident: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गये और दोनों वाहन सड़क किनारे पलट गये. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. ऑटो में कई यात्री सवार थे, जिनमें से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

गंगौर थाना क्षेत्र में हादसे के बाद सड़क किनारे पलटे दोनों वाहन

खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट:

Khagaria road accident: खगड़िया जिले के गंगौर थाना क्षेत्र में मंगलवार को ऑटो और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गये. हादसा खगड़िया-बखरी पथ पर लाभगांव घरारी मोड़ स्थित छोटा बजरंगबली मंदिर के समीप हुआ.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गये और दोनों वाहन सड़क किनारे पलट गये. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. ऑटो में कई यात्री सवार थे, जिनमें से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल खगड़िया पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. समाचार लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी.

घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. दुर्घटना में पिकअप पर लदा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया.

सूचना मिलने पर गंगौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >