जीएन बांध पर देर रात सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल

Khagaria news: जानकारी के अनुसार, सलारपुर से भोज खाकर लौट रहे बाइक सवारों के सामने अचानक एक घोड़ा आ गया. घोड़े को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

Khagaria news: खगड़िया समाचार से पलटु झा की रिपोर्ट:

परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत उदयपुर स्थित जीएन बांध पर गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

जानकारी के अनुसार, सलारपुर से भोज खाकर लौट रहे बाइक सवारों के सामने अचानक एक घोड़ा आ गया. घोड़े को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

हादसे में कुरसेला निवासी 12 वर्षीय हिमांशु कुमार एवं उदयपुर वार्ड संख्या-2 निवासी 21 वर्षीय प्रभु कुमार घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ शशि कुमार ने दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बताई है. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >