खगड़िया में राम मंदिर चढ़ावे के कथित 200 करोड़ रुपये मामले पर कांग्रेस का पोस्टर वार, भाजपा पर साधा निशाना

Khagaria News: खगड़िया में जिला कांग्रेस कमेटी ने राम मंदिर चढ़ावे के कथित 200 करोड़ रुपये मामले को लेकर राजेंद्र चौक पर पोस्टर लगाया. संत कबीर के दोहे के जरिए भाजपा पर निशाना साधा. जानिए पूरा मामला.

खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट

Khagaria News: बिहार विधानसभा उपचुनाव की आहट के बीच अब सियासत सड़कों पर भी दिखाई देने लगी है. खगड़िया में लगा एक पोस्टर पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा. इस पोस्टर के जरिए कांग्रेस ने राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े कथित मामले को चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश की है. ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर है कि भाजपा इस राजनीतिक हमले का जवाब कैसे देती है.

राजेंद्र चौक पर कांग्रेस का पोस्टर बना चर्चा का विषय

खगड़िया शहर के हृदयस्थल राजेंद्र चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से लगाए गए बड़े पोस्टर ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है. पोस्टर के जरिए कांग्रेस ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे से जुड़े कथित 200 करोड़ रुपये के मामले को उठाते हुए भाजपा पर निशाना साधा है.

ब्लैक एंड व्हाइट रंग के इस पोस्टर पर बड़े लाल अक्षरों में “हे राम!” लिखा गया है. कांग्रेस का दावा है कि यह पोस्टर मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और जनता के बीच जवाबदेही की मांग को दर्शाता है.

पटना: बांकीपुर से प्रशांत किशोर चुनाव लड़ेंगे या नहीं, अंतिम फैसला 5 जुलाई को होगा.

संत कबीर के दोहे से साधा राजनीतिक निशाना

पोस्टर में लिखा गया है कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर में चढ़ावे के कथित 200 करोड़ रुपये के मामले से संत कबीर का प्रसिद्ध दोहा याद आता है.

“राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट. अंत समय पछताएगा, जब प्राण जाएंगे छूट.”

कांग्रेस ने इसी दोहे के माध्यम से भाजपा और मंदिर प्रबंधन पर सवाल उठाने की कोशिश की है. पोस्टर के नीचे जिला कांग्रेस कमेटी, खगड़िया का नाम भी दर्ज है.

राम मंदिर चढ़ावा मामला क्यों चर्चा में है?

हाल के दिनों में अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हुआ है. इस मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और विशेष जांच दल (SIT) जांच कर रहा है. कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है. हालांकि कथित 200 करोड़ रुपये के आंकड़े और अन्य आरोपों की जांच अभी जारी है तथा अंतिम निष्कर्ष आना बाकी है.

भाजपा की प्रतिक्रिया का इंतजार

कांग्रेस के इस पोस्टर के बाद खगड़िया में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं. हालांकि खबर लिखे जाने तक भाजपा की ओर से इस पोस्टर या उसमें लगाए गए आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ऐसे पोस्टर, बयान और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति और तेज हो सकती है.

Khagaria News जिला कांग्रेस अध्यक्ष का बताया जा रहा है पोस्टर

जानकारी के अनुसार, यह पोस्टर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चंदन यादव की ओर से राजेंद्र चौक पर लगाया गया है. पूरे दिन राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच यह पोस्टर चर्चा का विषय बना रहा.

ये भी पढ़ें: पत्नी की याद में पति ने बनवाया 25 लाख का मंदिर, जयपुर से मंगाई प्रतिमा, वैदिक मंत्रों के बीच प्राण प्रतिष्ठा

ये भी पढ़ें: कहीं आपकी खरीदी हुई पुरानी गाड़ी चोरी की तो नहीं? खरीदने से पहले जरूर करें ये काम, नहीं तो पड़ सकते हैं कानूनी लफड़े में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratyush prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >