पूजा स्थल की सफाई के दौरान सांप ने डंसा, महिला की इलाज के दौरान मौत

खगड़िया के अमौसी में पूजा स्थल की सफाई करते समय महिला की सर्पदंश से मौत हो गई. आनन-फानन में अस्पताल ले जाने के बावजूद जान नहीं बचाई जा सकी. घटना से परिवार में कोहराम मचा है.

खगड़िया. अमौसी थाना क्षेत्र में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान अमौसी गांव के वार्ड संख्या 16 निवासी शंकर साहनी की 46 वर्षीय पत्नी जितनी देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पूजा स्थल की सफाई के दौरान सांप ने डंसा

परिजनों के अनुसार जितनी देवी घर के पूजा स्थल को पानी से धो रही थीं. इसी दौरान जमीन के अंदर से निकले सांप ने उनके पैर में डंस लिया. सर्पदंश के बाद महिला की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी.

परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया. लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका. इलाज के दौरान ही जितनी देवी की मौत हो गयी.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है.

पति प्रदेश में करते हैं मजदूरी

बताया गया कि मृतका के पति शंकर साहनी प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं. जितनी देवी घर के कामकाज के साथ खेत का काम भी संभालती थीं. उनकी अचानक मौत से परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है.

आसपास के लोगों ने परिजनों को बंधाया ढांढस

महिला की मौत की खबर मिलते ही आसपास के लोग भी उनके घर पहुंचे. लोगों ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया. घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >