21 से 23 तक होगा जदयू का संगठनात्मक चुनाव

21 से 23 तक होगा जदयू का संगठनात्मक चुनाव

खगड़िया. जिला जनता दल (यूनाइटेड) के सभी सात प्रखंड एवं नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की तिथि अधिसूचित कर दी गई है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी शंभू झा ने सोमवार को जदयू जिला प्रधान कार्यालय में निर्वाचन कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा की है. उन्होंने कहा कि 20 फरवरी 2026 को बेलदौर, चौथम एवं मानसी प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव होगा. 21 फरवरी को सदर प्रखंड अध्यक्ष एवं खगड़िया नगर परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव कराया जाएगा. जबकि 22 फरवरी को गोगरी एवं परबत्ता प्रखंड अध्यक्ष पद,

23 फरवरी को अलौली प्रखंड अध्यक्ष पद पर चुनाव होगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित सभी प्रखंड एवं नगर परिषद निर्वाचन पदाधिकारियों तथा नियुक्त पर्यवेक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्णतः शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप संपन्न कराना सुनिश्चित करें. साथ ही संगठनात्मक मर्यादा, अनुशासन एवं निष्पक्षता बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Gunjan thakur

गुजन ठाकुर प्रिंट माध्यम में 14 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >