युवक को दूसरी शादी करना पड़ा महंगा, पुलिस भेजा जेल

पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करना युवक को महंगा पड़ गया. मामला पसराहा थाना के सतीश नगर गांव की है

पसराहा. पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करना युवक को महंगा पड़ गया. मामला पसराहा थाना के सतीश नगर गांव की है. जहां एक युवक ने पहली पत्नी ने पति विजय मंडल पिता आनंदी मंडल के विरूद्ध थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि विजय मंडल को सतीश नगर से गिरफ्तार किया गया है. पहली पत्नी देवी ने बताया कि दोनों की शादी 13 साल पहले हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी. जिसके बाद दो पुत्र एक पुत्री भी है. बीते दिनों विजय मंडल गांव के ही मतवाली मुनी के पुत्री सपना कुमारी से लव मैरिज शादी कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >