Khagaria, नगर परिषद गोगरी में नाला निर्माण में अनियमितता, सड़क जाम

नगर परिषद गोगरी में नाला निर्माण में अनियमितता, सड़क जाम

गोगरी खगड़िया से रणवीर झा की रिपोर्ट, गोगरी नगर परिषद गोगरी के वार्ड 13 में शनिवार की सुबह 10 बजे लोगों नें आक्रोशित होकर गोगरी से जमालपुर और महेशखूंट जाने वाली मुख्य सड़क को जाम कर आक्रोश व्याप्त किया है. सड़क जाम कर रहे लोगों का कहना है की गोगरी नगर परिषद के वार्ड 13 के विभिन्न मोहल्ले में नाला का निर्माण कार्य किया जा रहा है. जिससे एक गली का गन्दा पानी दुसरे गली में जा रहा है. लोगों को चलने में परेशानी के साथ बीमारी से ग्रसित होना पड़ रहा है.इसको लेकर कई बार नगर प्रशासन को शिकायत किया गया लेकिन किसी नें भी मोहल्ले वासियों की बात नहीं सुनी. शनिवार को बाध्य होकर मोहल्ले वासी के द्वारा सड़क जाम किया गया. हालाँकि सड़क जाम से कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया और इसकी सुचना गोगरी प्रशासन को दिया गया जिसके बाद गोगरी प्रशासन मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर जाम को हटवाया. जाम कर रहे मोहल्ले के लोगों का कहना हुआ की यहाँ की वार्ड सदस्य हुस्न आरा को भी इस समस्या से अवगत कराया गया था लेकिन इसपर उन्होंने भी कोई ध्यान नहीं दिया. लोगों नें कहा की नाला का निर्माण हो लेकिन दुसरे गली का गन्दा पानी मोहल्ले में नहीं बहे इसकी वैकल्पिक व्यवस्था स्थानीय नगर प्रशासन और ठेकेदार को करना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >