सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

महेशखूंट. थाना क्षेत्र के गढ़मोहिनी ढाला के पास सात नवंबर को दोपहर सड़क दुर्घटना में युवक घायल हो गया था. युवक की इलाज के दौरान बेगूसराय में मौत हो गयी. मौत के बाद परिजनों ने शव गढ़मोहिनी गांव लाया. बताया जाता है कि बीते 7 नवंबर को गढ़मोहिनी निवासी स्व सुरेश शर्मा के 42 वर्षीय पुत्र दुलारचंद्र शर्मा बाइक से जा रहा था. एनएच 31 पर सड़क पार करने के दौरान अनियंत्रित वाहन ने ठोकर मार दिया, जिससे दुलारचंद्र शर्मा जख्मी हो गया. गुरुवार को मौत हो गयी. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >