विक्रमशिला पुल का हिस्सा गिरने से अगुवानी–सुल्तानगंज गंगा घाट पर यात्रियों का बढ़ा दवाब

यात्रियों ने बताया कि फेरी सेवा फिलहाल निजी हाथों में संचालित हो रही है,

परबत्ता. भागलपुर के विक्रमशिला सेतु का हिस्सा गिरने से अगुवानी–सुल्तानगंज गंगा घाट पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया है. विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त बाद उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गयी. वाहनों का रूट डायवर्ट कर मुंगेर पुल के रास्ते भेजा जा रहा है. वहीं दूसरी ओर परबत्ता प्रखंड स्थित अगुवानी–सुल्तानगंज मार्ग पर भी यात्रियों की आवाजाही अचानक बढ़ गयी है. अगुवानी घाट से सुल्तानगंज के बीच वर्षों से नाव फेरी सेवा संचालित है, जिसके माध्यम से प्रतिदिन हजारों लोग गंगा पार करते हैं. अब विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद इस रूट पर यात्रियों का दबाव कई गुना बढ़ गया है. सोमार की सुबह से शाम तक यात्रियों की लंबी कतारें देखने को मिली. यात्रियों ने बताया कि फेरी सेवा फिलहाल निजी हाथों में संचालित हो रही है, ऐसे में अतिरिक्त भीड़ को संभालना चुनौती बन सकता है. यात्रियों ने प्रशासन से अतिरिक्त नावों की व्यवस्था, सुरक्षा मानकों की निगरानी के साथ मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है. कहा समय रहते प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाया तो आने वाले दिनों में यात्रियों की परेशानी और बढ़ सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >