Khagaria, विक्रमशिला सेतु हादसा के बाद अगुवानी-सुल्तानगंज घाट पर यात्रियों का बढ़ा दबाव
Copied link
विक्रमशिला सेतु हादसा के बाद अगुवानी-सुल्तानगंज घाट पर यात्रियों का बढ़ा दबाव
परबत्ता खगड़िया से पलटु झा की रिपोर्ट.
भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त बाद उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है. बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट कर मुंगेर पुल के रास्ते भेजा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड स्थित अगुवानी–सुल्तानगंज मार्ग पर भी यात्रियों की आवाजाही अचानक बढ़ गई है. अगुवानी घाट से सुल्तानगंज के बीच वर्षों से नाव फेरी सेवा संचालित है, जिसके माध्यम से प्रतिदिन हजारों लोग गंगा पार करते हैं. अब विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद इस रूट पर यात्रियों का दबाव कई गुना बढ़ गया है. सुबह और शाम के समय घाटों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं.स्थानीय लोगों का कहना है कि फेरी सेवा फिलहाल निजी हाथों में संचालित हो रही है, ऐसे में अतिरिक्त भीड़ को संभालना चुनौती बन सकता है. यात्रियों ने प्रशासन से अतिरिक्त नावों की व्यवस्था, सुरक्षा मानकों की निगरानी के साथ मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है. समय रहते प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाया तो आने वाले दिनों में यात्रियों की परेशानी और बढ़ सकती है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.