अलग-अलग जगहों पर चोरी की घटना घटित

थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव से अज्ञात चोरों ने कीमती सामानों की चोरी कर फरार हो गये. घटना बीते शुक्रवार की देर रात की है

बेलदौर. थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव से अज्ञात चोरों ने कीमती सामानों की चोरी कर फरार हो गये. घटना बीते शुक्रवार की देर रात की है. जानकारी के मुताबिक मध्य विद्यालय उसराहा के कार्यालय का अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर किताब, पुराना पंखा समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली. इस मामले को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने बेलदौर थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के महिनाथ नगर गांव में फसल की सिंचाई को लेकर खेतों में बोरिंग पर लगा मोटर की अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. पीड़ित किसान महिनाथ नगर गांव के देवशंकर सिंह ने बताया बानो सदा मोहम्मद अली टोला के समीप खेतों की सिंचाई को लेकर बोरिंग में मोटर लगा हुआ था जिसे अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि चोरी के एक मामले में आवेदन मिला है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >