जनता दरबार में 25 में से 23 मामले का हुआ निष्पादन

भूमि विवाद से संबंधित मामले के निष्पादन को लेकर अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया

चौथम. भूमि विवाद से संबंधित मामले के निष्पादन को लेकर अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 25 मामले प्रस्तुत किए गए. इनमें 23 पुराने तथा 2 नए मामले शामिल थे. जनता दरबार के दौरान दोनों पक्षों की सहमति से अधिकारियों द्वारा कुल 22 मामलों का निष्पादन किया गया. निष्पादित मामलों में 21 पुराने और एक नया मामला शामिल है. जबकि शेष मामलों पर आगे की कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई. इस अवसर पर अंचल अधिकारी रविराज तथा एसआई सिन्टू कुमार सहित अंचल कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >