खगड़िया
चौथम प्रखंड के बोरने घाट के समीप अवैध मिट्टी खनन से किसानों की जमीन को नुकसान हो रहा है. उपजाऊ भूमि तालाब में तबदील हो गया है. कई एकड़ उपजाऊ जमीन का मिट्टी रात के अंधेरे में काटा जा रहा है. किसान रात के अंधेरे में भय से नहीं पहुंच रहे हैं. बोरने के एक दर्जन से अधिक किसानों ने मुख्यमंत्री से लेकर जिला प्रशासन को आवेदन देकर उपजाऊ जमीन को खनन माफिया से बचाने का अनुरोध किया है. किसान राम प्रकाश ने बताया कि बोरने घाट बागमती नदी के किनारे खनन माफिया द्वारा अवैध रूप से रात के अंधेरे में बीते 20 दिनों से मिट्टी काटकर बेचा जा रहा है. जिसके कारण पीसीसी सड़क लगभग आधे किलोमीटर तक बागमती नदी में समा गया है. स्थानीय किसान निर्भय सिंह, चंदन कुमार, संतोष कुमार सिंह, तपन सिंह, त्रिभुवन आदि ने बताया कि उनकी उपजाऊ भूमि तहस नहस कर दिया गया. किसानों ने कहा कि पटेल नगर के दो लोगों द्वारा मिट्टी कटवाया जाता है.बोरने में अवैध मिट्टी खनन से किसानों की जमीन को हो रहा नुकसान

बोरने में अवैध मिट्टी खनन से किसानों की जमीन को हो रहा नुकसान
Copied link
चौथम प्रखंड के बोरने घाट के समीप अवैध मिट्टी खनन से किसानों की जमीन को नुकसान हो रहा है