माता कात्यायनी मंदिर जाने वाले पुल पर लगा महाजाम, श्रद्धालु हुए परेशान

प्रखंड क्षेत्र अवस्थित माता कात्यायनी मंदिर जाने वाले पुल पर सोमवार को महाजाम लग गया.

चौथम. प्रखंड क्षेत्र अवस्थित माता कात्यायनी मंदिर जाने वाले पुल पर सोमवार को महाजाम लग गया. जाम के कारण मंदिर आवागमन करने वाले सैकड़ों श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बताया जाता है कि सोमवार को दिन के 11 बजे से लेकर एक बजे तक पुल पर जाम की स्थिति बनी रही. जानकारी के अनुसार, माता कात्यायनी मंदिर रोहियार पंचायत में अवस्थित है. मंदिर तक जाने और दियारा इलाके जाने के लिए कोई सीधी सड़क नहीं है. रेलवे के रिटायर पुल से होकर आवागमन करना मजबूरी बनी हुई है. सोमवार को इसी कारण पुल पर अचानक भीड़ जुट गयी, जिस कारण पुल पर महाजाम लग गया. जाम के कारण श्रद्धालुओं को पुल पार करने में काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा. इस भीषण गर्मी और धूप में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >