एचएम ने विधायक को स्कूल की समस्याओं से कराया अवगत

स्कूल के छात्र छात्राएं व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सदर विधायक बबलू कुमार मंडल का स्वागत किया

खगड़िया. नगर परिषद क्षेत्र के मध्य विद्यालय हाजीपुर आवास बोर्ड में प्रधानाध्यापक ने सदर विधायक ने समस्याओं से अवगत कराया. इससे पहले स्कूल के छात्र छात्राएं व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सदर विधायक बबलू कुमार मंडल का स्वागत किया. वहीं मंच संचालन शिक्षिका श्वेता साक्षी ने किया. प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने विधायक को विद्यालय के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. इस दौरान प्रधानाध्यापक ने विद्यालय के समस्याओं से संबंधित एक आवेदन सौंपा. जिसके प्रति विद्यालय ने सकारात्मक रुख अख्तियार करते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि जब वे जदयू जिलाध्यक्ष थे, तब भी विद्यालय की समस्या को बीस सूत्री के बैठक में उठाने का काम किये थे. अब तो वे स्वयं इस कार्य को करने में सक्षम हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >