हरदिया के मजदूर की यूपी में मौत, शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम

हरदिया के मजदूर की यूपी में मौत

चौथम. थाना क्षेत्र के हरदिया पंचायत के वार्ड संख्या आठ के हरदिया पूर्णवास निवासी एक मजदूर की यूपी के इटावा में मौत हो गयी. रविवार को शव पहुंचते ही कोहराम मच गया. घटना बीते पांच जुलाई की बतायी जा रही है. मृतक की पहचान हरदिया पंचायत के वार्ड संख्या आठ निवासी धर्मवीर पासवान के 40 वर्षीय पुत्र जवाहर पासवान के रूप में किया गया है. परिजनों ने बताया कि यूपी के इटावा में मजदूरी का काम करता था. बीते पांच जुलाई को जवाहर पासवान को अचानक तबीयत बिगड़ गई. रात में खाना पहुंचाने के लिए ठेकेदार के द्वारा भेजा गया था. रास्ते में तबीयत बिगड़ गई. जिसके कारण जवाहर पासवान की मौत हो गई. बताया जाता है कि मृतक को दो पुत्री है. जिसका नाम अनुष्का कुमारी और नैना कुमारी है. इधर सोमवार को गांव में शव पहुंचते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. पूरा गांव गम के माहौल में डूब गया. इधर पंचायत के मुखिया विश्वनाथ रजक ने बताया कि जांच के बाद ही मौत का कारण खुलासा हो सकता है. उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया कि मृतक के अश्रीतों को मुआवजा दिया जाये. ताकि मृतक के आश्रितों का भरण पोषण हो सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >