ई-रिक्शा की ठोकर से बच्ची की मौत

चालक ई-रिक्शा लेकर भागने में सफल रहा

अलौली. प्रखंड अंतर्गत बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सोनिहार गांव के समीप घर के बाहर खेल रही बच्ची को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी. जिससे बच्ची की मौके पर मौत हो गई. वहीं चालक ई-रिक्शा लेकर भागने में सफल रहा. बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा चालक का भी पैर टूट गया है. वह बेगूसराय जिले के बखरी में किसी निजी क्लीनिक में इलाजरत है. मृत बच्ची की पहचान सोनिहार वार्ड-14 निवासी रविन्द्र सदा की लगभग 5 वर्षीय पुत्री इच्छा कुमारी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही बहादुरपुर थाना मौके पर पहुंच कर तफ्तीश में जुट गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर, बहादुरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >