मानसी में 5 सितंबर से नि:शुल्क शतरंज प्रशिक्षण, बच्चों को नशे से दूर रहने का भी दिया जाएगा संदेश

नशामुक्त भारत के तत्वावधान में मानसी में 5 सितंबर से बच्चों के लिए मुफ्त शतरंज प्रशिक्षण शुरू हो रहा है. इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शतरंज सिखाने के साथ-साथ नशे के खतरों से जागरूक करना है. कार्यक्रम में नशामुक्ति जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा.

मानसी : नशामुक्त भारत के तत्वावधान में मानसी नगर पंचायत स्थित एकनिया मध्य विद्यालय में 5 सितंबर से बच्चों के लिए नि:शुल्क शतरंज प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा. कार्यक्रम का आयोजन नशामुक्त भारत के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत के नेतृत्व में होगा. प्रशिक्षण के साथ बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से बचने और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए भी जागरूक किया जाएगा.

पहले नशामुक्ति जागरूकता, फिर शतरंज की क्लास

शतरंज के प्रारंभिक प्रशिक्षक प्रेम कुमार यशवंत ने बताया कि कार्यक्रम के पहले सत्र में नशामुक्ति जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा. इसके बाद दूसरे सत्र में नि:शुल्क ‘शतरंज सीखो क्लास’ का उद्घाटन होगा.

कार्यक्रम का उद्घाटन मानसी के बीडीओ राजीव कुमार और नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमर कुमार राय करेंगे. मौके पर स्थानीय वार्ड पार्षद अखिलेश राज, सहायक गौरव कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहेंगे.

शतरंज से बढ़ेगी एकाग्रता और निर्णय क्षमता

प्रेम कुमार यशवंत ने बताया कि शतरंज बच्चों में एकाग्रता, धैर्य और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने में मदद करता है. प्रशिक्षण के जरिये बच्चों को खेल से जोड़ने के साथ उन्हें नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखने का प्रयास किया जाएगा.

नि:शुल्क ‘शतरंज सीखो क्लास’ के प्रायोजक वार्ड पार्षद डेविड कुमार हैं. विद्यालय के प्रधानाध्यापक शंकर प्रसाद मंडल समेत अन्य शिक्षक भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.

आयोजकों का कहना है कि बच्चों को खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण तैयार करने की दिशा में यह पहल की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >