चोरी की सामान के साथ चार किशोर धराया

मड़ैया थाना क्षेत्र के आलम बाजार स्थित किराना दुकानदार दिलीप साह के दुकान में चोरी हो गयी

पसराहा. मड़ैया थाना क्षेत्र के आलम बाजार स्थित किराना दुकानदार दिलीप साह के दुकान में चोरी हो गयी. बीते मंगलवार की रात चोरों ने दुकान से हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली. मड़ैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार किशोर को पकड़ लिया. पकड़े गये किशोर ने पुलिस को बताया कि मड़ैया के शंभू भूषण साह भी चोरी में शामिल था. मड़ैया थाना प्रभारी मो. फिरदौस ने बताया कि पिछले कई दिनों से किराना दुकान में चोरी की घटनाओं की शिकायत मिल रही थी. जब दुकानदार ने शिकायत किया तो त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी में शामिल किशोर को पकड़ लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >