ससुराल माड़र आये लखीसराय के दामाद सहित अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत

अलग-अलग घटनाओं में मंगलवार को चार लोगों की मौत हो गयी. मोरकाही थाना क्षेत्र की माड़र उत्तरी पंचायत के बसबिट्टी गांव के मालती नदी में युवक की डूबने से मौत हो गयी.

खगड़िया. अलग-अलग घटनाओं में मंगलवार को चार लोगों की मौत हो गयी. मोरकाही थाना क्षेत्र की माड़र उत्तरी पंचायत के बसबिट्टी गांव के मालती नदी में युवक की डूबने से मौत हो गयी. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना मंगलवार दोपहर की बतायी जा रही है. बताया जाता है कि बसबिट्टी गांव के वार्ड एक निवासी योगेन्द्र चौधरी के दामाद बिरजू चौधरी की नदी में डूबने से मौत हो गयी. मृतक के परिजनों ने बताया कि दोपहर में नाव से नदी पार कर रहा था. इसी दौरान संतुलन बिगड़ गया. संतुलन बिगड़ने के कारण बिरजू की मौत हो गयी. बताया कि बिरजू का पैतृक घर लखीसराय जिले के सुर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के सुरजीचक गांव निवासी केदार चौधरी के 45 वर्षीय पुत्र बिरजू चौधरी है. परिजनों ने बताया कि बिरजू चौधरी का बसबिट्टी गांव सुसराल है. सोमवार को ससुराल गया था. घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया. स्थानीय जंक्शन पर मंगलवार की सुबह इंटरसिटी ट्रेन पर चढ़ने के दौरान 70 वर्षीय अधेड़ की गिरकर मौत हो गयी. जीआरपी के एसआई मदन कुमार पासवान ने बताया कि ट्रेन पर चढ़ने के दौरान धनबाद जिले के राजगंग निवासी स्व रामानंदी के 70 वर्षीय पुत्र श्यामदेव सिंह की मौत हो गयी. शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही मृतक के दामाद ने पहुंचकर शव की पहचान की. रेलवे स्टेशन के परिसर में बेगूसराय जिले के फुलबाड़ी थाना क्षेत्र के सोकहारा गांव निवासी सुलेन्द्र मिश्र की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी. जीआरपी ने बताया कि बीते सोमवार को स्टेशन परिसर में संदिग्ध अवस्था में शव पड़ा हुआ था. यात्रियों ने शव मिलने की सूचना दी. जिसके बाद शव की पहचान के लिए रखा गया. स्थानीय दुकानदार द्वारा शव की पहचान की गयी. दुकानदारों द्वारा घटना की सूचना परिजनों को दी गयी. परबत्ता थाना क्षेत्र के कबेला गांव निवासी रंजीत कुमार साह के 18 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. नीतीश अपने भाई के साथ घर से खेत की ओर घास लाने जा रहे थे. इसी दौरान अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गयी. इलाज के दौरान जख्मी की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >