मनाया गया भारत स्काउट एंड गाइड का स्थापना दिवस

आयोजित जंबूरी शिविर के चयनित भारत स्काउट गाइड के बच्चों ने भाग लिया

खगड़िया. स्थानीय जेएनकेटी इंटर विद्यालय में भारत स्काउट गाइड का स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला सचिव राम प्रसाद, भारत स्काउट गाइड के जिला संगठन आयुक्त इंद्रदेव कुमार, दीपक कुमार, गाइड जुली कुमारी ने संयुक्त रूप से भारत स्काउट और गाइड के संस्थापक बेडेन पावेल के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया. भारत स्काउट और गाइड के जिला संगठन आयुक्त इंद्रदेव कुमार ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर का शिविर लखनऊ में लगाया जा रहा है. आयोजित जंबूरी शिविर के चयनित भारत स्काउट गाइड के बच्चों ने भाग लिया. श्री इंद्रदेव ने बताया कि भारत स्काउट गाइड का स्थापना 7 नवंबर 1950 को भारत में हुआ था. संस्थापक लार्ड बेडेन पावेल द्वारा बच्चों को स्काउट और गाइड के नियम दी गयी. बेडेन पावेल के दिए गए मार्गदर्शन पर चलने का आह्वान किया गया. राष्ट्रीय जंबूरी लखनऊ शिविर में बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया. भारत स्काउट गाइड के जिला सचिव राम प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के जंबूरी में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. प्रतिभागियों को जिला सचिव द्वारा सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम में भारत स्काउट गाइड के बच्चों ने हर्ष उल्लास के साथ भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >