रामनवमी को लेकर किया फ्लैग मार्च

रामनवमी को लेकर किया फ्लैग मार्च

खगड़िया. रामनवमी को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. सदर एसडीओ अमित अनुराग ने रामनवमी पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की. कहा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें. असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है.. शनिवार को प्रभारी डीएम अभिषेक पलासिया, सदर एसडीओ अमित अनुराग, अलौली एसडीपीओ संजय कुमार,बीडीओ पूरण साह, मोरकाही थानाध्यक्ष विजय सहनी के साथ दर्जनों पुलिस बल मोरकाही, सबलपुर, माड़र आदि जगहों पर फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च मोरकाही थाना से निकलकर ग्रामीण इलाके सहित अलौली नगर पंचायत पहुंचा. एसडीओ ने प्रतिनियुक्ति किये गये अधिकारी व दंडाधिकारी को रामनवमी के दिन ड्यूटी पर रहने एवं अपने कर्तव्य का पालन करने के लिए कहा. इधर नगर क्षेत्र में नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष सिन्टु कुमार, दर्जनों पुलिस बल फ्लैग मार्च में शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >