पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में 10 नामजद और 15 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

पुलिस को देखकर भागने लगे. जिसको पुलिस बल के जवानों ने खदेड़कर पकड़ा

गोगरी. थाना क्षेत्र के नगर परिषद गोगरी वार्ड 29 के पासवान टोला जमालपुर गोगरी में विधि व्यवस्था का जायजा लेने के दौरान गोगरी थानाध्यक्ष के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है. जिसको लेकर गोगरी थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने खुद के लिखित आवेदन पर 10 नामजद और 15 अज्ञात के विरुद्ध गोगरी थाना कांड संख्या 92/26 दर्ज कर वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष के द्वारा लिखित आवेदन में बताया गया है की विगत 25 मार्च को रामनवमी को लेकर विधी व्यवस्था का जायजा लेने गए थे तभी सामुदायिक भवन नगर परिषद गोगरी वार्ड 29 के पासवान टोला जमालपुर गोगरी के समीप से कुछ असामाजिक तत्व के लोग मौके से पुलिस को देखकर भागने लगे. जिसको पुलिस बल के जवानों ने खदेड़कर पकड़ा और तीन लोगों को गाड़ी में बैठाकर पूछताछ करने लगे. जिसके बाद दो दर्जन से अधिक महिला और पुरुष पुलिस गाड़ी को घेरकर पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए सभी को पुलिस के चंगुल से छुड़ा लिया और भगा दिया. जिसको लेकर वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए गोगरी थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने गोगरी थाना में नगर परिषद गोगरी वार्ड 29 के पासवान टोला निवासी विधान पासवान के पुत्र पिंस कुमार, हकरू पासवान के पुत्र हर्षित पासवान, अशोक पासवान के पुत्र गोहल पासवान, हकरू पासवान के पुत्र अन्नू कुमार, दिलखुश कुमार, खुशबु देवी, श्वेता देवी, रेखा देवी, प्रीति कुमारी, सरिता देवी सहित 15 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है. इस बाबत गोगरी थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया की वरीय पदाधिकारी के लिखित आवेदन पर 10 नामजद और 15 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर नामजद की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >