सेवानिवृत महिला पर हमला करने के मामले में प्राथमिकी

इसी दौरान धनंजय कुमार ने दो भरी सोना का बल्ला छिन लिया गया

खगड़िया. सेवानिवृत महिला कर्मी पर अलौली में जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. पीड़ित महिला बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के सकरपुरा गांव निवासी किरण सिंह ने अलौली थाना क्षेत्र के बुढ़वा गांव के पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. अलौली थानाध्यक्ष समेंद्र कुमार ने कांड संख्या 06/25 दर्ज कर मामले की जांच शुरु की है. इधर, पीड़िता किरण सिंह ने एसपी राकेश कुमार को आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है. पीड़िता ने कहा कि अलौली थाना क्षेत्र के बुढ़वा मौजा में कई एकड़ जमीन है. जब वह खेती करने पहुंची तो गीता देवी पति मनोज यादव, श्यामकिशोर यादव पिता स्व. देवा यादव, चंद्रकला देवी पति श्यामकिशोर यादव, ओम कृष्ण कुमार व धनंजय कुमार पिता मनोज यादव द्वारा जानलेवा हमला किया गया. वह छिपकर जान बचायी. हमला में उपयोग किये गये हथियार चालक द्वारा छीन लिया गया. इसी दौरान धनंजय कुमार ने दो भरी सोना का बल्ला छिन लिया गया. थ्री नट दिखाकर जान मारने की धमकी दी. उन्होंने कहा कि उपरोक्त लोग जमीन हड़पना चाहते हैं. एसपी को दिये आवेदन में आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग की है. पीड़िता ने बताया कि उनका एक भाई अमेरिका में है. दो भाई का निधन हो गया है. खेती की देखरेख वह स्वयं करती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >