KHAGRIA : नवजात के शव मिलने के मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के रामपुर बाइपास रोड रामपुर जीएन बांध के समीप नवजात का शव मिलने के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है.

गोगरी. थाना क्षेत्र के रामपुर बाइपास रोड रामपुर जीएन बांध के समीप नवजात का शव मिलने के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. बताया जाता है कि रोड रामपुर जीएन बांध के समीप 100 मीटर उत्तर में अवधेश साह के बाउंड्री के अन्दर बीते 8 मई को अज्ञात नवजात शिशु का शव पुलिस ने बरामद किया था. बताया जाता है कि मकान मालिक अवधेश साह ने डायल 112 को शव मिलने की सूचना दी थी. चार दिवारी के समीप थैला में नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ था. नवजात का शव मिलने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गया. घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. नवजाता शव का गला कटा हुआ. लोगों ने आशंका जताया कि नवजात का गला काटकर हत्या किया गया. साक्ष्य की छुपाने के नियत से बाउंड्री के अन्दर में फेंक दिया. थाना प्रभारी अरबिंद कुमार ने बताया कि नवजात की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पायेगा. अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >