जमीन विवाद को लेकर मारपीट, महिला समेत कई घायल

नकदी व जेवरात छीनने का भी लगाया आरोप

– नकदी व जेवरात छीनने का भी लगाया आरोप बेलदौर. थाना क्षेत्र के कैंजरी पंचायत के वार्ड नंबर 18 में महज 9 धूर जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों के घायल हो गये. घटना बीते मंगलवार के रात की बताई जा रही है. आनन-फानन परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बेलदौर में भर्ती कराया. वहीं सीएचसी के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति बेहतर होने पर उसे छुट्टी दे दी. हालांकि उक्त मामले में दूसरे पक्ष के लोग के भी घायल होने की सूचना है. उक्त मामले में पीड़ित पक्ष के कैजरी पंचायत के गवास विंदटोली निवासी बम बम सिंह की पत्नी रेशमा देवी ने बेलदौर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर गांव के ही राजेन्द्र सिंह, नंदलाल सिंह, सूरज सिंह, ममता देवी एवं इंदू देवी को नामजद कर बुरी तरह मारपीट कर रुपये एवं कीमती जेवरात छीनने का आरोप लगाई है. वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने भी जमीनी विवाद को लेकर मारपीट करने की शिकायत की है. लिखित आवेदन में पीड़ित पक्ष के रेशमा देवी ने बतायी कि गत मंगलवार की रात करीब 8 बजे उनके पति बम बम सिंह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में राजेंद्र सिंह, नंदलाल सिंह, ममता देवी, इंदु देवी और सूरज सिंह ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. मारपीट के दौरान पति बम बम सिंह के जेब से करीब 6000 रुपये नगदी भी छिन लेने का आरोप लगाई है. इसके अलावे इन्होंने बताई कि घटना की सूचना पर जब मेरी पुत्री उन्हें बचाने आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की. वहीं शोरगुल सुनकर जब मौके पर पहुंची, तो आरोपियों ने मेरे साथ भी मारपीट की एवं कान में पहने गहने समेत पास में रखे रुपये छीनकर आरोपित फरार हो गए. इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से आवेदन दी गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >