विवादित जमीन पर घर बनाने से रोकने पर मारपीट, वृद्ध घायल

थाना क्षेत्र के बड़ी लगार वार्ड 13 में विवादित जमीन पर घर निर्माण को लेकर मारपीट की घटना सामने आयी है.

परबत्ता. थाना क्षेत्र के बड़ी लगार वार्ड 13 में विवादित जमीन पर घर निर्माण को लेकर मारपीट की घटना सामने आयी है. इस संबंध में गांव निवासी 62 वर्षीय योगेश यादव ने थाना में आवेदन देकर अपने ही पुत्र व पुत्रवधू पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है. दिये गये आवेदन में योगेश यादव ने बताया है कि उनकी दो शादियां हुई है और पहली पत्नी के पुत्र प्रवीण कुमार उर्फ महेश कुमार व पुत्रवधू रूपम देवी पूर्व से विवादित जमीन पर घर निर्माण का कार्य कर रहे थे. जब उन्होंने दोनों को जमीन विवाद का फैसला होने तक निर्माण कार्य रोकने की बात कही, तो दोनों आक्रोशित हो गये. इसी बात को लेकर पुत्र व पुत्रवधू ने गाली-गलौज करते हुए लाठी से हमला कर दिया. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उनकी जान बचायी. बाद में परिजनों द्वारा उन्हें परबत्ता अस्पताल लेकर गये पीड़ित ने आवेदन के माध्यम से मामले की जांच कर आरोपितों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >