25 किलो गांजा के साथ महिला तश्कर गिरफ्तार

थानाध्यक्ष मो फ़िरदौस ने बताया कि गिरफ्तार महिला के पास से 25.60 किलो गांजा बरामद किया गया

पसराहा. मड़ैया थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला तश्कर को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. मड़ैया थानाध्यक्ष मो फ़िरदौस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कोलाबाडा गांव में 25.60 किलो गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. सूचना मिली थी कि एक महिला गांजा तस्कर सीता देवी पति शंकर दास गांजा का बड़ी खेप मंगायी है. सूचना मिलते ही मड़ैया थानाध्यक्ष मो फ़िरदौस व पुलिस बल के साथ कोलबाडा पहुंची. जहां मौके से बैग और बोरा में गांजा समेत एक अपाचे मोटरसाइकिल जब्त किया गया है. थानाध्यक्ष मो फ़िरदौस ने बताया कि गिरफ्तार महिला के पास से 25.60 किलो गांजा बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया अपनायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >