बेटी की शादी के लिए छेका करने जा रहे पिता की मौत, जीजा सहित आधा दर्जन लोग जख्मी

बेटी की शादी के लिए दामाद के साथ छेका करने जा रहे पिता की मौत हो गयी, जबकि जीजा सहित आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये.

पसराहा में एनएच 31 पर ऑटो पलटने से हुआ हादसा

खगड़िया. बेटी की शादी के लिए दामाद के साथ छेका करने जा रहे पिता की मौत हो गयी, जबकि जीजा सहित आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. जख्मी लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. घटना शुक्रवार दोपहर की बतायी जा रही है. बताया जाता है कि एनएच 31 पर देवठा बजरंगबली चौक के समीप ऑटो व कार की आमने-सामने टक्कर हो गयी. जिसके कारण ऑटो पलटी मारते-मारते गड्ढे में जा गिरी, जिसके कारण ऑटो पर सवार बेलदौर थाना क्षेत्र के दिघौन निवासी 65 वर्षीय मो मुनिफ की मौत हो गयी, जबकि दामाद व उसके भाई के साथ ऑटो पर सवार एक ही परिवार के तीन लोग जख्मी हो गये. जख्मी लोगों का इलाज किया जा रहा है. बताया जाता है कि बेलदौर थाना क्षेत्र के दिघौन निवासी मो मुनिफ बेटी की शादी के लिए थाना बिहपुर दामाद के ऑटो पर जा रहे थे. ऑटो पर जमालपुर निवासी 40 वर्षीय मो जुनेर व मो हैदर ससुर मो मुनिफ के साथ ऑटो से थाना बिहपुर जा रहे थे. देवठा मंदिर के समीप तेज रफ्तार कार की टक्कर हो गयी. टक्कर के कारण सड़क किनारे लगाये गये पोल को तोड़ते हुए ऑटो गड्ढे में लूढक गयी, जिसके कारण ऑटो के पीछे बैठे मो. मुनिफ की मौत हो गयी, जबकि ऑटो चालक मुनिफ के दामाद मो जुनेर व मो हैदर के साथ नारायणपुर तिरासी टोला निवासी बबलू कुमार व उसकी पत्नी प्रियंका कुमारी तथा चार वर्षीय पुत्र कर्ण कुमार बुरी तरह जख्मी हो गया.

बताया जाता है कि बबलू कुमार सपरिवार सड़क किनारे ऑटो का इंतजार कर रहे थे. ऑटो चालक मो जुनेर यात्री को देखकर ऑटो पर बैठा लिया. ऑटो पर तीन यात्री व जुनेर के भाई व ससुर थाना बिहपुर की ओर जा रहे थे. अचानक तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दिया. जिसके कारण उसरी निवासी चालक मो जुनेर व हैदर सहित आधे दर्जन लोग जख्मी हो गया. बताया जाता है कि टक्कर होने के बाद ऑटो पिलर तोड़कर गड्ढे में जा गिरा. थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंप दिया, जबकि कार चालक व यात्री फरार हो गया. घटना बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था. बताया जाता है कि नारायणपुर तिरासी टोल निवासी बबलू कुमार सपरिवार ऑटो का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान हादसा हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >