जनता दरबार में पांच मामलों का हुआ निष्पादन, छह नये मामले पंजीकृत

थानाध्यक्ष मामले की सुनवाई करते पक्षकारों को साक्ष्य एवं दस्तावेज का गहन अवलोकन कर निबटारा करने के हरसंभव प्रयास करते नजर आए

बेलदौर. प्रखंड कार्यालय के आईटी भवन सभागार में भूमि विवाद के त्वरित निबटारे को लेकर शनिवार को आयोजित जनता दरबार में फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी. जबकि देर शाम तक जनता दरबार में आर ओ एवं थानाध्यक्ष मामले की सुनवाई करते पक्षकारों को साक्ष्य एवं दस्तावेज का गहन अवलोकन कर निबटारा करने के हरसंभव प्रयास करते नजर आए. जनता दरबार में पूर्व से लंबित दो दर्जन मामले में पूर्व मुखिया राजो सहनी बनाम रामदेव सहनी, अशोक उर्फ राकेश भगत बनाम सिंटू साह समेत पांच मामले की सुनवाई कर पक्षकारों की सहमति से आवश्यक निर्देश देते निबटारा किया गया. जबकि छह नये मामले पंजीकृत कर सुनवाई के लिए संबंधित पक्षकारों को नोटिस निर्गत करवाकर साक्ष्य एवं दस्तावेज के साथ अगली तिथि को उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिए. वही जनता दरबार में अशोक उर्फ राकेश भगत बनाम सिंटू साह का मामला गरमाया रहा जब एक पक्ष पैमाइश की मांग कर विवादित स्थल पर चोरी छिपे किए जा रहे निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग करते रहे एवं प्रतिवादी पक्ष सिंटू साह वगैरह पैमाइश कराने से इंकार कर गये. वही आरओ एवं थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से मामले का अवलोकन कर प्रतिवादी पक्ष को पैमाइश करवाने का दबाव देते विवादित भूखंड पर निर्माण कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते इसका अनुपालन करने की हिदायत दी ताकि विधि व्यवस्था की संकट उत्पन्न नहीं हो. मौके पर आर ओ सत्यनारायण झा, थानाध्यक्ष अजीत कुमार समेत फरियादी पूर्व मुखिया शिवशंकर यादव,अनिल यादव, शिवकुमार अग्रवाल, लाख पति साह, राकेश कुमार उर्फ अशोक भगत,विकास साह समेत दर्जनों पक्षकार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >