एंबुलेंस पर कार्यरत ईएमटी ने लगाया मारपीट का आरोप

एंबुलेंस पर कार्यरत ईएमटी ने लगाया मारपीट का आरोप

चौथम. सीएचसी में एंबुलेंस के ईएमटी पद पर कार्यरत कर्मी के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. चौथम थाना में दिए गए आवेदन में ईएमटी सोनवर्षा राज के भगवानपुर गांव निवासी अजय कुमार ने बताया कि बीते 8 सितंबर को डिलेवरी मरीज को छोड़ने एंबुलेंस से मध्य बौरने पंचायत के तेगाछी पुनर्वास गया था. मरीज को छोड़ कर वापस सीएचसी लौट रहा था. जहां सुरेश सिंह के पुत्र विजय सिंह ने गाड़ी रोककर बैठने की बात करने लगा. जिस पर मैंने सीट नहीं रहने की बात बताई इसी बात पर मेरे साथ गाली-गलौज करने लगा मना करने पर मेरे साथ मारपीट किया. थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >