चुनाव को लेकर पुलिस पदाधिकारी ने किया फ्लैग मार्च

अधिकारियों ने आम नागरिकों से शांति व सौहार्द बनाये रखने की अपील की.

बेलदौर. विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने सोमवार को फ्लैग मार्च किया. जिसका नेतृत्व अंचलाधिकारी अमित कुमार व अपरथानाध्यक्ष पवन कुमार के द्वारा फ्लैग मार्च थाना चौक से लेकर बेलदौर बाजार होते हुए तिलाठी चौक तक फ्लैग मार्च करते हुए मतदाताओं को भय मुक्त मतदान करने का अपील की. इस दौरान अधिकारियों ने आम नागरिकों से शांति व सौहार्द बनाये रखने की अपील की. वही अपर थानाध्यक्ष ने लोगों से आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने को कहा. उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन हर परिस्थिति में उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है. आगे उन्होंने चुनावी माहौल में अफवाहों पर ध्यान न दें, किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दे. फ्लैग मार्च में सीआरपीएफ के जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >