चुनावी सरगर्मी तेज,सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर सीओ व थानाध्यक्ष ने संभाली कमान

थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है

बेलदौर. आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर आवश्यक तैयारी शुरू कर दी गई है. गुरुवार को सीओ अमित कुमार, थानाध्यक्ष परशुराम सिंह, अपर थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने पुलिस बल के साथ सघन वाहन जांच अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं. जानकारी के मुताबिक थाना चौक समीप थानाध्यक्ष परशुराम सिंह के नेतृत्व में उक्त रूट से गुजर रहे दर्जनों दोपहिया वाहनों की सघन तलाशी ली गई. पुलिस ने वाहन सवार समेत उसके डिक्की की तलाशी ली एवं वाहन संबंधित सभी आवश्यक कागजातों की गंभीरता से जांच की. वाहन चेकिंग अभियान देख वाहन चालक सतर्क हो वैकल्पिक रूट से भागते भी रहे या दूर रूककर चेकिंग समाप्त होने का भी इंतजार करते नजर आए. इस संबंध में थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसके अलावे सीमावर्ती इलाके में बेरिकेडिंग कर उक्त रूट से आवाजाही कर रहे वाहनों को नियमित रूप से सघन तलाशी ली जा रही है, वहीं करीब चार दर्जन से अधिक वाहनों की जांच की गई. मौके पर आर ओ सत्यनारायण झा, एस आई राहुल कुमार समेत पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >