डीएवी रोड का नाम बदलकर दानवीर श्यामलाल मार्ग व मुर्गियासचक का डॉ.एपीजी अब्दुल कलाम पथ

स्पष्ट किया कि शहर की पहचान केवल भवनों और सड़कों से नहीं, बल्कि उन आदर्शों से बनती है जिनसे समाज प्रेरणा लेता है.

नगर सभापति की पहल पर शहर की प्रमुख सड़कों का नामकरण से खगड़िया को मिली नई पहचान खगड़िया. नगर परिषद में नगर सभापति अर्चना कुमारी की पहल और नेतृत्व में शहर की दो प्रमुख सड़कों का नामकरण कर एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय लिया गया है. नगर सभापति के प्रयास से डीएवी रोड का नाम अब दानवीर श्याम लाल मार्ग तथा मुर्गियासचक रोड का नाम अब डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पथ के रूप में जाना जायेगा. नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि यह केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि समाज के प्रेरणास्रोत महान व्यक्तित्वों को सम्मान देने और नई पीढ़ी को सही दिशा दिखाने की पहल है. उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर की पहचान केवल भवनों और सड़कों से नहीं, बल्कि उन आदर्शों से बनती है जिनसे समाज प्रेरणा लेता है. दानवीर श्याम लाल ने अपने जीवन में सेवा, परोपकार और सामाजिक समर्पण की जो मिसाल पेश की, उसे सम्मान देने के उद्देश्य से यह मार्ग उनके नाम समर्पित किया गया है. वहीं भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, जिन्होंने देश को वैज्ञानिक दृष्टि, राष्ट्रप्रेम और युवाओं के सपनों को पंख देने का संदेश दिया. उनके नाम पर सड़क का नामकरण शहर के युवाओं को निरंतर प्रेरित करेगा. नगर सभापति ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि शहर की सांस्कृतिक और नैतिक पहचान को भी मजबूत करना है. महान व्यक्तित्वों के नाम पर सड़कों का नामकरण युवाओं को प्रेरणा देता है और समाज को अपने आदर्शों की याद दिलाता है. नगर परिषद खगड़िया इस दिशा में आगे भी सकारात्मक पहल करती रहेगी. मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व भी नगर सभापति के नेतृत्व में मील रोड का नामकरण महाराजा अग्रसेन मार्ग किया गया था. लगातार हो रहे इन निर्णयों से स्पष्ट है कि उनके नेतृत्व में नगर परिषद विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक चेतना और ऐतिहासिक विरासत को भी समान महत्व दे रही है. शहरवासियों ने नगर सभापति की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे निर्णय शहर को नई पहचान देते हैं और समाज में गर्व की भावना उत्पन्न करते हैं. नगर सभापति के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय खगड़िया को एक नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है, जो विकास और आदर्शों के समन्वय का सशक्त उदाहरण है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >