शिविर लगाकर की गयी दिव्यांगजनों की जांच

शिविर लगाकर की गयी दिव्यांगजनों की जांच

चौथम. प्रखंड मुख्यालय स्थित आइटी भवन परिसर में बुधवार को दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया. सरकार के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों के डॉक्टरों द्वारा दिव्यांगजनों की स्वास्थ्य जांच की गयी. जांच के उपरांत लाभुकों को उनके दिव्यांगता अनुपात के आधार पर प्रमाण पत्र भी मौके पर ही उपलब्ध कराया गया. चिकित्सक ने बताया कि यह दो दिवसीय शिविर था, जिसमें दिव्यांगजनों की जांच लगातार की जा रही है. उन्होंने बताया कि अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है. शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार, नेत्र विशेषज्ञ डॉ अखलाक अख्तर, न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार एवं डॉ. सुमित कुमार मौजूद रहे. साथ ही अन्य मेडिकल कर्मियों ने भी सहयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >