जमीन छोड़ने के एवज में रंगदारी मांगने का लगाया आरोप

जमीन छोड़ने के एवज में रंगदारी मांगने का लगाया आरोप

चौथम. थाना क्षेत्र के पहाड़चक गांव निवासी परमानंद साह ने गांव के ही तीन लोगों पर जमीन छोड़ने के एवज में रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है. थाना में दिए गए आवेदन में परमानंद साह ने बताया है कि उसने केवाला जमीन खरीद किया था. जिस जमीन पर उपरोक्त लोग जबरदस्ती दखल किया और जमीन छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये मांगा जा रहा है. रुपये नहीं देने के कारण बीते 4 सितंबर को मेरे पड़ोसी सदानंद साह, सुशील साह व सीता देवी सभी अपने हाथ में लाठी डंडे लेकर मेरे घर पर आकर गाली-गलौज करने लगा. मना करने पर सभी ने मिलकर मेरे साथ मारपीट की. थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >