बेगूसराय ने खगड़िया को 3-1 से परास्त कर सद्भावना वॉलीबॉल कप पर जमाया कब्जा

मैन ऑफ़ द मैच का खिताब रोशन कुमार एवं मैन ऑफ द सीरीज का अंकुश कुमार को प्रदान किया गया.

परबत्ता. प्रखण्ड अंतर्गत खजरैठा दुर्गा मंदिर परिसर के प्रागंण में दो दिवसीय डे नाइट सद्भावना वालीबॉल मैच का फाइनल मुकाबला रविवार को बेगूसराय बनाम खगड़िया के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में बेगूसराय ने खगड़िया को 3-01 से परास्त कर कप पर कब्जा जमाया. फाइनल मुकाबला प्रारंभ होने के पूर्व राष्ट्रगान सामुहिक रूप से प्रस्तुत किया गया. विजेता एवं उपविजेता टीम को पूर्व जिला परिषद सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि पंकज कुमार राय, महिंद्र रॉय, मृत्युंजय चौधरी, बिपिन रॉय, गया चौधरी, रजनीश राय, अजय चौधरी, सुमन राय, संजय राय, मंटू रॉय, पुरुषोत्तम राय, अंजनी राय के द्वारा संयुक्त रूप से ट्रॉफी प्रदान किया गया. मैन ऑफ़ द मैच का खिताब रोशन कुमार एवं मैन ऑफ द सीरीज का अंकुश कुमार को प्रदान किया गया. रेफरी के रूप में संदीप कुमार,निलेश कुमार,राजेश कुमार, रानू कुमार एवं कॉमेंटेटर की भूमिका रविशंकर चौधरी निभा रहे थे. आयोजक की भूमिका में रंजय राय, अनुभव, सुन्दर, रविशंकर, भोलू, सानू, शिवदर्शन, धीरज, प्रिंस, रंजीत, चंदन, श्रवण, बिट्टू, रामराघव, गुलाब ग्रामीण लगे हुए थे. दो दिवसीय डे नाइट मैच का आनंद खेल प्रेमियों ने लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >