विद्या मंदिर के 34वें स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

मंच का संचालन नवनीत कुमार, तेजनारायण सिंह तथा तकनीकी सहायक में राकेश कुमार ने सहयोग किया

पसराहा. थाना क्षेत्र के सोंडीहा स्थित वीणापाणि विद्या मंदिर के 34वें स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के प्रधान शिक्षक महेश सिंह, संचालक रमेश कुमार तथा शिक्षक नवनीत कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा नृत्य प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता तथा लघु नाटक का मंचन किया गया. नृत्य प्रतियोगिता में नैना कुमारी ने राधा तेरी चुनरी, अंकिता कुमारी ने आरंभ है प्रचंड, राजनंदन ने मार डाला और सृष्टि कुमारी ने मन्ने तू प्यारी लागे गाने पर अपनी-अपनी प्रस्तुति दी. वहीं आकांक्षा कुमारी और प्रेरणा कुमारी ने मिक्स डांस के जरिए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. क्विज प्रतियोगिता में आर्यन कुमार, प्रिंस कुमार, गोलू कुमार, सुहानी कुमारी, नैना कुमारी, अंजली कुमारी, कृष्ण कुमार व उत्कर्ष कुमार आदि ने भाग लिया. छात्रा अंजली कुमारी, प्रीति कुमारी, बबली कुमारी, सोनी कुमारी, संजना कुमारी आदि ने शिक्षा के महत्व पर लघु नाटक के मध्य से लोगों को बच्चे को शिक्षित करने का संदेश दिया. डांस प्रतियोगिता में प्रेरणा कुमारी प्रथम, अंकिता कुमारी द्वितीय तथा राजनंदनी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त की. मंच का संचालन नवनीत कुमार, तेजनारायण सिंह तथा तकनीकी सहायक में राकेश कुमार ने सहयोग किया. मौके पर शिक्षिका तारा कुमारी, शिक्षक प्रह्लाद सिंह, तेजनारायण सिंह, राकेश कुमार, उमेश सिंह, अरविंद सिंह, सुधीर सिंह सहित अभिभावक व बच्चे उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >