बिना बारिश ही डूबा कोलवारा, दो साल पहले बना नाला अब बना मुसीबत

बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है

परबत्ता. प्रखंड के कोलवारा पंचायत के वार्ड संख्या 19 में जलजमाव की गंभीर समस्या से स्थानीय लोग परेशान हैं. हालात ऐसे हैं कि बिना बारिश के ही सड़कों पर पानी जमा हो गया है. जिससे लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है. सड़क पर पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो गया है. बताया जाता है कि लगभग दो वर्ष पूर्व नाला निर्माण कराया गया था. लेकिन वह प्रभावी रूप से काम नहीं कर रहा है. नाले से पानी की निकासी नहीं होने के कारण पानी सड़क पर ही जमा रहता है. जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द समाधान की मांग की है ताकि जलजमाव से राहत मिल सके. पंचायत की उपमुखिया आशा कुमारी ने बताया कि महीनों से नाले का पानी सड़क पर जमा है. उन्होंने आशंका जताई कि इससे बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है. उन्होंने प्रखंड एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द प्रभावी कदम उठाकर इस जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत दिलायी जाय.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >