आवास सर्वे को लेकर जॉब कार्ड बनवाने आइटी भवन में उमड़ी भीड़

आवास सर्वे को लेकर जॉब कार्ड बनवाने आईटी भवन में उमड़ी भीड़

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र में नगर पंचायत को छोड़ सभी ग्राम पंचायतों में आवास योजना के योग्य लाभुकों का सर्वे कार्य शुरू होने से जॉब कार्ड बनाने को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची हुई है. इसको लेकर बीडीओ सतीश कुमार ने आइटी भवन के सभागार में पंचायतवार शिविर की तिथि निर्धारित कर लाभुकों को राहत दी है. जानकारी के मुताबिक बुधवार को तीसरे दिन माली व कैंजरी पंचायत के लाभुकों के लिए शिविर आयोजित की गयी थी, जबकि 30 जनवरी को महिनाथनगर व कुर्बन, 31 जनवरी को डुमरी व पीरनगरा, 1 फरवरी को बलैठा व इतमादी जबकि 4 फरवरी को पचौत व सकरोहर पंचायत के लिए जाॅब कार्ड शिविर आयोजित किया जायेगा. इसके लिए बीडीओ ने संबंधित सर्वेयर को निर्धारित तिथि में योग्य लाभुकों को जागरूक कर शिविर में उपस्थिति करवाने को लेकर निर्देशित किया. बुधवार को उक्त शिविर में माली व कैंजरी पंचायत के लाभुकों ने आवेदन देकर जाॅब कार्ड बनवाने को लेकर अनुरोध किया. उक्त शिविर में माली पंचायत से करीब 53 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें जांचोपरांत तत्काल 10 लाभुकों को जॉब कार्ड बनाकर निर्गत किया गया, जबकि कैंजरी पंचायत के काउंटर पर कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए. जिसमें 8 लोगों को जाॅब कार्ड निर्गत कर दिया गया. इसके अलावे बीडीओ सतीश कुमार व पीओ मनरेगा सुरेन्द्र कुमार पासवान ने संबंधित कर्मी से मुस्तैदी के साथ शिविर में पहुंचे लाभुकों को जाॅब कार्ड बनवाने के सख्त निर्देश दिए ताकि लाभुकों को आवास सर्वे कार्य में परेशानी नहीं हो व योग्य लाभुक सर्वे कार्य से वंचित नहीं रहे. मौके पर शिविर में पीआरएस माली के पीआरएस जितेन्द्र कुमार, कैंजरी के पीआरएस अनुपम सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >