दो कट्टा, चार कारतूस के साथ बदमाश धराया

दो कट्टा, चार कारतूस के साथ बदमाश धराया

खगड़िया. गोगरी थाना पुलिस ने दो कट्टा, चार कारतूस के साथ बदमाश को गिरफ्तार किया है. एसपी राकेश कुमार ने बताया कि अपराधियों पर नकेल कसने के लिए छापेमारी जारी है. इसी क्रम में मंगलवार की सुबह गोगरी थाना पुलिस ने बड़हरा में सरोज यादव के घर पर छापेमारी कर दो कट्टा, चार कारतूस व विदेशी शराब के साथ सरोज यादव, पिता विशुनदेव यादव, साकिन बड़हरा, वार्ड संख्या 25 थाना गोगरी को गिरफ्तार किया गया. इस संदर्भ में गोगरी थाना कांड संख्या 150/25 दर्ज किया गया. बताया जाता है कि गिरफ्तार सरोज यादव का अपराधिक इतिहास रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >