ड्यूटी के दौरान रसोइया सहायक की हुई मौत

प्रखंड क्षेत्र के छिलकौड़ी वार्ड 07 स्थित मध्य विद्यालय पोखरा के सहायक रसोइया की मौत स्कूल में मंगलवार की दोपहर हो गयी.

अलौली. प्रखंड क्षेत्र के छिलकौड़ी वार्ड 07 स्थित मध्य विद्यालय पोखरा के सहायक रसोइया की मौत स्कूल में मंगलवार की दोपहर हो गयी. सहायक रसोइया की मौत होते ही अफरा-तफरी मच गयी. सहायक रसोइया सत्यनारायण यादव (58 वर्ष) के थे. कार्य के दौरान अचानक निधन हो गया. बताया जाता है कि वे काफी लंबे समय से विद्यालय में रसोइया सहायक के रूप में सेवा दे रहे थे. अपने सरल स्वभाव व मेहनत के लिए जाने जाते थे. उनके आकस्मिक निधन से न सिर्फ उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पूरे गांव और विद्यालय परिवार में शोक की लहर है. विद्यालय परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया. शोकसभा में विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष नरेश कुमार, सचिव श्वेता कुमारी, प्रधानाध्यापक फूलचंद सदा, रसोइया सहायक, छात्र-अभिभावक ने दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >