मरांच गांव में सीढ़ी घाट का निर्माण कार्य शुरू

जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत पश्चिमी बौरने पंचायत में पंचायत के 15वीं वित्त आयोग की राशि से छठ घाट का निर्माण किया जायेगा.

चौथम. जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत पश्चिमी बौरने पंचायत में पंचायत के 15वीं वित्त आयोग की राशि से छठ घाट का निर्माण किया जायेगा. जिसका शिलान्यास सोमवार को चौथम प्रखंड प्रमुख शोभा देवी, मुखिया सोनी देवी एवं प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह द्वारा संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर की गई. मुखिया ने बताया कि पंचायत के 15वीं वित्त योजना की राशि से छठ घाट का निर्माण किया जायेगा. जिसकी शुरुआत कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि छठ घाट से मरांच गांव के सैकड़ों परिवारों को छठ पर्व के दौरान पूजा करने में सीधा फायदा मिलेगा. छठ घाट का निर्माण मरांच गांव में आरई रोड के बगल में वार्ड नंबर दस में 15वीं वित्त आयोग की साढ़े नौ लाख की राशि से निर्माण किया जाना है. मौके पर वार्ड सदस्य लखींद्र दास के अलावा मिथलेश कुमार, समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार, ललन कुमार, विनय कुमार, विनोद कुमार, प्रशांत कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >