रोक के बावजूद गोदाम व धर्मकांटा का हो रहा निर्माण, अधिकारी ने किया निरीक्षण

शिकायत मिलते ही शनिवार को न्यायिक दंडाधिकारी मनोरंजन कुमार ने स्थल निरीक्षण किया

गोगरी. नगर परिषद क्षेत्र में न्यायालय के रोक के बावजूद गोदाम व धर्मकांटा का निर्माण किया जा रहा है. शनिवार को अधिकारी ने कार्य स्थल का निरीक्षण किया. परबत्ता विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रॉबिन स्मिथ ने बताया कि छोटीचक निवासी धर्मेंद्र कुमार उर्फ बबलू सिंह द्वारा अवैध रूप से गोदाम व धर्मकांटा का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. शिकायत मिलते ही शनिवार को न्यायिक दंडाधिकारी मनोरंजन कुमार ने स्थल निरीक्षण किया. कार्यपालक दंडाधिकारी के साथ प्रखंड प्रमुख अशोक कुमार पंत भी मौजूद थे. रॉबिन स्मिथ ने अधिकारियों को दिए गए आवेदन में कहा कि नगर परिषद कार्यालय गोगरी जमालपुर के पूरब दिशा में तथा गोगरी थाना से सटे पश्चिम दिशा में सरकारी जमीन पर धर्मेन्द्र सिंह उर्फ बबलू सिंह द्वारा न्यायालय से रोक के बावजूद निजी मकान बनाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >