प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेसियों ने किया स्वागत

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रदेश अध्यक्ष भागलपुर जा रहे थे

खगड़िया. गुरुवार को बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार राम भागलपुर जा रहे थे. भागलपुर जाने के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुंगेर पुल से पहले स्वागत किया. पूर्व जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने बताया कि भागलपुर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुशवाहा की आकस्मिक निधन की सूचना मिलने पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रदेश अध्यक्ष भागलपुर जा रहे थे. कांग्रेसी पूर्व जिलाध्यक्ष गुड्डू पासवान, डॉ अविनाश कुमार अविनाश, सूर्यनारायण वर्मा, डॉ रेणु कुमारी, जिला प्रवक्ता अधिवक्ता अरुण कुमार, प्रदेश डेलिगेट उदय यादव, जिला सचिव राजीव उर्फ गुड्डु, चंदन कुमार यादव, जिला कांग्रेस के प्रभारी मनोज शर्मा, नीरज कुमार, गोपालगंज जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गर्ग, राष्ट्रीय सचिव राजस्थान प्रभारी सह पूर्व विधायक पूनम पासवान, उमेश राम, प्रेमचंद सिंह, राहुल पासवान आदि ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >